February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडिगो ने घोषित की मुआवजा राशि, 10 हजार का ट्रैवल वाउचर भी देगी एयरलाइन कंपनी

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट्स कैंसिल होने के चलते देशभर में हजारों यात्रियों को हुई परेशानी के बाद अब मुआवजे का ऐलान किया है। इंडिगो ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई उन्हें 5 से 10 हजार रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही एयरलाइंस ने यह भी घोषणा की कि 3, 4 और 5 दिसंबर को जिन यात्रियों की फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं उनमें से जिनको अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा उन्हें 10 हजार रुपए का ट्रैवल वाउचर भी दिया जाएगा। इस ट्रैवल वाउचर को अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के दौरान यूज किया जा सकेगा।

एयरलाइंस की तरफ से कस्टमर्स के टिकट रिफंड प्रॉसेस को लेकर भी अपडेट दिया गया है। इंडिगो की ओर से बताया गया है कि कैंसल हुई उड़ानों के लिए सभी जरूरी रिफंड शुरू कर दिया गया है। अधिकांश यात्रियों के अकाउंट में रिफंड अमाउंट ट्रांसफर किया जा चुका है और जिनका बाकी है उनको भी जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। इंडिगो ने यह भी क्लियर किया कि फ्लाइट की दूरी, टिकट कैटेगरी और यात्री को हुई असुविधा के आधार पर मुआवजा राशि तय की जाएगी। इंडिगो ने उड़ानों के रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर घंटों परेशानी झेलने वाले अपने कस्टमर्स से क्षमा मांगी है।

कंपनी का कहना है कि हम अपनी सेवाओं को फिर से भरोसेमंद और स्थिर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं और यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य इस प्रकार की कोई समस्या दोबारा न हो। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कल ही इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इंडिगो एयरलाइन, केंद्र सरकार और डीजीसीए को यात्रियों को मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा केंद्र सरकार से कई सवाल भी किए थे। हाईकोर्ट ने अन्य एयरलाइंस के द्वारा मनमाना किराया बढ़ाए जाने पर भी फटकार लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *