अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपने नए म्यूजिक वीडियो ”दगाबाज रंगबाज” का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा गाने का टीजर
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा के फैंस उनके नए गाने और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
भोजपुरी जगत की क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही हैं। अक्षरा के इस नए गाने का नाम ”दगाबाज रंगबाज” है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है। गाने का म्यूजिक गोविन्द ओझा ने दिया है। अक्षरा के इस नए गाने को अक्षरा सिंह ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। अक्षरा ने गाने का पोस्टर शेयर कर बताया कि आज शाम इस गाने का टीजर रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा का एक गाना ”सोने का पालना” रिलीज किया गया। अक्षरा सिंह का ये गाना एक सोहर गीत है जिसे यूपी-बिहार में बच्चे के जन्म पर गाया जाता है। ये गाना एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ”अग्निसाक्षी” का है। बता दें कि अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू और तनुश्री हैं। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार आर. पांडे हैं। एक्ट्रेस का ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अक्षरा की इस फ़िल्म की रिलीज डेट हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है।
बता दें इससे पहले अक्षरा सिंह का एक और गाना ”झुमका सवा लाख के” रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स रवि चौहान ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक कान्हा सिंह ने दिए है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
