February 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ‘इंजीनियर’ कहकर सोशल मीडिया पर आखिर क्यों किया जा रहा है ट्रोल?

नई दिल्ली। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान पर विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एनसीपी नेता नासिरुद्दीन पटवारी ने तारिक रहमान को सोशल मीडिया पर सबसे पहले इंजीनियर नाम दिया। दावा किया गया कि तारिक रहमान ने चुनावी नतीजों के साथ हेरफेर कर ‘इंजीनियरिंग’ की है। वहीं जमात ए इस्लामी के शफीकुर रहमान ने भी कहा कि वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर तारिक रहमान को इंजीनियर कह कर ट्रोल किया जाने लगा। उनको लेकर अलग अलग मीम्स वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्हें इंजीनियर वाला हेलमेट पहने दिखाया गया है।

चुनाव परिणाम में धांधली के आरोप पर 14 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारिक रहमान से पूछा गया था कि उन्होंने जीत के लिए कोई इंजीनियरिंग की इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि उन्होंने कहा कि उनकी इंजीनियरिंग यही थी कि लोगों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए मनाया। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी हलफनामे में तारिक रहमान ने अपनी शैक्षणिक योग्यता ‘हायर सेकेंडरी’ यानी 12वीं तक बताई है। जिसके बाद विपक्ष की ओर से उन्हें इंजीनियर की तंज भरी उपाधि दिए जाने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने तारिक रहमान के लिए लिखा, बिना डिग्री के इंजीनियर वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लंदन से इंजीनियर पास’। इसी प्रकार के बहुत से कमेंट्स के जरिए तारिक रहमान को ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि तारिक रहमान भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बांग्लादेश छोड़कर चले गए थे। 17 साल बाद वो वापस लौटे और उनके लौटते ही उनकी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया। इसके बाद तारिक ने बीएनपी की कमान संभाली और खुद भी चुनाव के मैदान में उतरे। बांग्लादेश की जनता ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी बीएनपी को हाथों हाथ लेकर बहुमत से जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *