February 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अवध में होली खेलने आ गए निरहुआ और आम्रपाली दुबे, रंगो में सराबोर एक्टर्स ने उड़ाया गर्दा

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे की फोटोज और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपना नया होली स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है।

जैसा कि आप जानते हैं जल्द ही होली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपना होली स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है। एक्ट्रेस इस नए म्यूजिक वीडियो में एक बार फिर निरहुआ संग रंग ज़माने आ गई है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का नाम ”अवध में होली” है। इस गाने को फाइनली रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो में आप आम्रपाली दुबे और निरहुआ की धाकड़ केमिस्ट्री को साफ़ देख सकते हैं।

इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने के निर्देशक दिव्यांशु तिवारी हैं। गाने के पोस्टर में निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही धाकड़ अवतार में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की मच अवेटेड फिल्म ”सास बहू यमराज” का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि यमराज और चित्रगुप्त धरती पर आते हैं आम्रपाली की सास को लेने के लिए और उनसे कहते हैं कि वो कुछ दिन धरती लोक पर रहकर आम्रपाली की सास के कर्मों का लेखा जोखा देखेंगे और तय करेंगे कि उसे स्वर्ग भेजना चाहिए या नर्क, इसके बाद आम्रपाली दुबे यमराज को राखी बांधकर अपना भाई बना लेती है और राखी के तोहफे में अपनी सास के प्राण मांग लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *