February 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूक्रेन को परमाणु हथियार उपलब्ध कराने की पश्चिम देशों की योजना का खुलासा होने से मची खलबली, रूस ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को चार साल पूरे हो चुके हैं। उधर अमेरिकी की मध्यस्थता में दोनों देशों में शांति वार्ता की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच रूस की विदेश खुफिया सेवा (एसवीआर) ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है कि फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) यूक्रेन को परमाणु हथियार उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं। एसवीआर के इस नए खुलासा से खलबली मच गई है। रूस ने पश्चिमी देशों को सख्त लहजे में चेताया है। मॉस्को टाइम्स के अनुसार क्रेमलिन का कहना है कि फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के द्वारा यूक्रेन को परमाणु हथियार उपलब्ध कराने की कोशिश से युद्ध खत्म करने के प्रयासों में बाधा बन सकती है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव का कहना है कि फ्रांस और यूके का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों और सिद्धांतों का उल्लंघन होगा और यह पूरे परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर फ्रांस और यूके ने यूक्रेन को परमाणु हथियार उपलब्ध कराए तो यह मॉस्को इसे लंदन और पेरिस के संयुक्त हमले के तौर पर देखेगा और उसी के अनुरूप एक्शन लिया जाएगा। क्रेमलिन प्रवक्ता ने आगे कहा कि यूक्रेन को लेकर चल रही बातचीत में इस को ध्यान में रखा जाएगा और उसी के अनुरूप विचार किया जाएगा।

हालांकि यूक्रेन ने इस दावे को बेतुका करार दिया है। वहीं फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम ने भी इसका खंडन किया है। इनका कहना है कि एसवीआर ने बिना सबूत के यह आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन में इस साल अब तक तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं, हालांकि क्षेत्रीय मुद्दों पर समझौता करने के लिए दोनों ही पक्ष तैयार नहीं हैं जिस वजह से बातचीत में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। फिलहाल चौथे दौर की वार्ता लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *