February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रयागराज में आईटीआई छात्र का गोली लगा शव मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। प्रयागराज में आईटीआई के एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितयों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान साहिल शुक्ला (22) के रूप में हुई है। वह नैनी के कॉटन मिल स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट से आईटीआई कर रहा था। प्रयागराज में वो घूरपुर थाना क्षेत्र के पूरा गांव में अपने फूफा के स्कूल में रहता था। शुक्रवार को स्कूल के कमरे में जहां छात्र रहता था वहीं उसका शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में साहिल का शव एक कुर्सी पर बैठी हुई अवस्था में मिला और उसके हाथ में 315 बोर का एक तमंचा था जिसमें खोखा फंसा हुआ था।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र साहिल ने अपने दोनों पैर सामने पड़ी दूसरी कुर्सी में फैला रखे थे और वहीं एक जिंदा कारतूस भी पड़ा था। उसके कान में इयर बड्स लगे हुए थे। साहिल के हाथ में तमंचे को देखकर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। साहिल के माथे के बीचोबीच गोली लगी जिससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और वो सिर दो हिस्सों में बंट गया। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

माता-पिता की एकलौती संतान था साहिल

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या गोली चलाते समय या उससे पहले साहिल ने किसी से फोन पर बात की थी। प्रेम प्रसंग के एंगल से भी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। साहिल अपने माता पिता की एकलौती संतान था। उसके पिता रेवती रमण शुक्ला किसान हैं। एकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोग भी परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *