March 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला जीशान पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख का था इनाम

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. एनकाउंटर के दौरान जीशान को दो गोलियां लगीं और घायल हालत में अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खास बात यह है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का ऐलान किया था.

शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसे और चाकू से उनकी गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर रूप से घायल सलीम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी गर्दन का ऑपरेशन हो चुका है और एक अन्य सर्जरी होनी बाकी है. उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

CM योगी की चेतावनी के अगले दिन हुआ एनकाउंटर

घटना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का बयान दिया था. इसके ठीक अगले दिन मुख्य आरोपी जीशान लोनी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. जीशान अमरोहा का रहने वाला था. एनकाउंटर के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

पुलिस की गोली से जख्मी हुआ था बदमाश

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था. उस दौरान बताया गया था कि थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कट्टैया कट से आगे एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो कंटेंट को लेकर मिलती थीं धमकियां

सलीम वास्तिक खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं और यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं. उनके वीडियो कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार विरोध और धमकियां मिलने की बात सामने आई थी. बताया जा रहा है कि लगातार बयानबाजी के कारण वे कुछ लोगों के निशाने पर थे. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *