March 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सऊदी अरब में ईरान का बड़ा हमला, तेल कंपनी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक

नई दिल्ली। ईरान ने सऊदी अरब में एक बड़ा हमला करते हुए वहां की सरकारी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। ईरान ने तेल कंपनी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक किया है जिसके बाद एहतियात के तौर पर रिफाइनरी का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी में ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई। हालांकि आग को बुझा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस हमले से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें तेल रिफाइनरी से धुएं का बहुत बड़ा गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल रिफाइनरी में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बता दें कि रास तनुरा की प्रोसेसिंग क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन की है। यह एक प्रमुख रिफाइनिंग हब होने के साथ सऊदी तेल निर्यात का कए अहम केंद्र भी है। निर्यात टर्मिनल के रूप में भी रास तनूरा की अहम भूमिका है। ऐसे में इसके बंद होने से कई प्रकार की परेशानी सामने आएंगी।

वहीं इस घटना के बाद एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक नई चिंता सामने आई है और पूरी दुनिया में ईंधन की सप्लाई को लेकर एक डर पैदा हो गया है। वहीं रिफाइनरी में हमले की खबर के फैलते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 9.32% की बड़ी उछाल दर्ज की गई। ईरान के साथ तनाव बढ़ने के कारण पहले ही होर्मुज स्ट्रेट के जरिए समुद्री यातायात लगभग बंद है। हालांकि हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई ऐलान नहीं किया मगर जहाज मालिकों ने लड़ाई के बीच खुद इस समुद्री रास्ते से जहाज के जाने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *