खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी इस म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएंगे नजर
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की यूपी-बिहार में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सेंसेशन भी कहा जाता है। खेसारी के म्यूजिक वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में जल्द ही खेसारी लाल यादव अपना एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आने वाले हैं।
भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस गाने में खेसारी आकांक्षा पुरी संग नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव के इस नए भोजपुरी गाने का नाम ”पत्नी खोजतानी” है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राजा ने मिलकर गाया है। बता दें खेसारी और आकांक्षा का ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ”अग्निपरीक्षा” का है।
इस गाने का पोस्टर शेयर कर खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है- आप सब के ट्रेंडिंग स्टार #खेसारी लाल यादव व शिल्पी राज के आवाज़ में व खूबसूरत अभिनेत्री #आकांक्षा पूरी के सुपर हिट जोड़ी के साथ एगो बहुत जबरदस्त बड़का गाना ( पत्नी खोजतानी ) त आप सब तैयार हो जाई जल्द मिलत बानी जा एगो नया धमाका💥के साथ सुर म्यूजिक पे”
