March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन, सीएम सिद्धारमैया का ऐलान

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज प्रदेश का बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी। मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से उनको बचाने के लिए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

सिद्धारमैया ने विधानसभा में 2026-27 के लिए कुल 4.48 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के 15,000 रिक्त पदों को अगले वित्तीय वर्ष में भरा जाएगा। बता दें पिछले महीने बेंगलुरु में आयोजित कुलपति सम्मेलन में बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और उसके दुष्प्रभावों का मुद्दे उठाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस चर्चा की थी और कुलपतियों से उनकी राय मांगी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आजकल बच्चे घंटों मोबाइल पर बिताते हैं। मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग का चस्का, उनकी शारीरिक फिटनेस में बाधित बन रहा है। जबकि सोशल मीडिया पर ऊल जलूल कंटेट की वजह से उनके दिमाग पर भी असर पड़ रहा है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *