March 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे की हॉरर फिल्म ”मधुमती” का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार फैंस को डराने आ रही हैं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आम्रपाली दुबे ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, तो चलिए जानते हैं क्या है इस ट्रेलर में खास…

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ”मधुमती” का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है। आम्रपली दुबे की ये फिल्म एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में आम्रपाली ने मधुमती नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो कि एक भूत है। फिल्म का ट्रेलर Bhojpuri – STAGE के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म का ट्रेलर आने से आम्रपाली दुबे के फैंस बेहद खुश हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे की एक और अपकमिंग फिल्म ”स्वर्ग से प्यारा घर हमारा” का ट्रेलर भी बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंशुमान सिंह, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह, उमाकांत राय जैसे कलाकारों ने काम किया है।

फिल्म का निर्माण प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने किया है। आम्रपाली की इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडुरी ने किया है। फिल्म के इंद्रजीत एस. कुमार हैं। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। फिल्म के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *