May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे इलेक्शन, असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

नई दिल्ली। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पुराने विधासनसभा क्षेत्र जालुकबारी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में उन नेताओं का भी नाम है जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को बीजेपी ने दिसपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। बोरदोलोई ने एक दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली है।

कांग्रेस के एक और पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा पर भी बीजेपी ने विश्वास जताया है और उनको बिहपुरिया सीट से टिकट दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवारों का भी नाम है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे। बीजेपी ने उन्हें दुलियाजन विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। रामेश्वर तेली फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। हिमांशु शेखर वैश्य को पलासबारी, दिगंत कलिता को कमलपुर से बीजेपी ने टिकट दी है।

जबकि टांगला विधानसभा सीट से बिकन चंद्र डेका, मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रामकांत देवरी, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी और नौगांव-बतद्रबा से रूपक शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी तरह बिरसिंह जरुआ से माधवी दास, गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे को बीजेपी ने टिकट दी है। बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को वोटों की गिनती के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed