जिस आर्मी बेस पर मौजूद थे अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री, वहीं मंडराता दिखा ड्रोन, मच गया हड़कंप
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच अमेरिका में अज्ञात ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया है। दरअसल अमेरिका के एक सैन्य बेस के ऊपर यह ड्रोन मंडराता दिखा, बड़ी बात यह है कि उस सैन्य बेस में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मौजूद थे। जैसे ही सैन्य अधिकारियों ने ड्रोन को देखा तुरंत ही रूबियो और हेगसेथ को वहां से किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हालांकि यह बात अभी तक क्लियर नहीं की गई है कि यह ड्रोन कहां से आए थे? इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं क्या ये ड्रोन ईरान के थे?
संभावित खतरे की आशंका के मद्देनजर अमेरिकी सेना ने अलर्ट बढ़ा दिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रूबियो के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उधर, इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में भी उच्चस्तरीय बैठक हुई है और सेना को पहले से ज्यादा अलर्ट मोड में रखा गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर ईरान की तरफ से भी किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग अब और भयावह होती जा रही है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के टॉप लीडर्स और कमांडर्स को टारगेट कर रहे हैं। साथ ही ईरान में न जाने कितनी ही जगहों पर एयर स्ट्राइक जारी है। वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों को चुन चुनकर निशाना बना रहा है और इस वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही मची हुई है। इस जंग में ईरान को अभी तक बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि ईरान भी किसी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है और उसकी तरफ से भी अटैक जारी हैं।
