March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आज 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करेगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’!

मुंबई। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लगातार रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह के मेन रोल वाली फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन 1000 करोड़ की कमाई से कुछ दूर ही रह गई। माना जा रहा है कि आज धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर ने मंगलवार को 56.55 करोड़ की कमाई की। इससे देश में धुरंधर के बिजनेस का आंकड़ा 687.43 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, विदेश से धुरंधर ने 231.57 करोड़ की कमाई अब तक की है। इससे धुरंधर: द रिवेंज का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपए हो गया है।

मंगलवार को धुरंधर की कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींच रही है। सोमवार को धुरंधर: द रिवेंज ने भारत में 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। माना जा रहा है कि धुरंधर अब वीकेंड पर और कमाई करेगी। तमाम लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि धुरंधर के सीक्वल से 2000 करोड़ की कमाई होगी। धुरंधर ने रिलीज की तारीख 19 मार्च 2026 को 102.55 करोड़ जुटा लिए थे। फिर शुक्रवार 20 मार्च को इसने करीब 81 करोड़ का बिजनेस किया था। बीते शनिवार को फिल्म ने भारत में 113 करोड़ रुपए कमाए थे। इनमें से हिंदी वर्जन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 105 करोड़ हासिल कर लिए।

इससे पहले 2025 में आई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में झंडे फहराए थे और 1200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। भारत में धुरंधर ने 830 करोड़ नेट की कमाई की थी। आदित्य धर की इस सीक्वल वाली फिल्म में उन अज्ञात लोगों की कहानी दिखाई गई है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों को एक-एक कर ठिकाने लगा रहे हैं। धुरंधर: द रिवेंज पहले आई धुरंधर की अगली कड़ी बयान करती है। जिसमें नोटबंदी और एक बड़े नेता के अलावा अंतरराष्ट्रीय आतंकी डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में भी दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *