March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे ने फैंस को दी रामनवमी की बधाई, देवी मां का पाठ कर शेयर की फोटोज

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सादगी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे मां दुर्गा की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं जैसा कि आप जानते हैं। अभी चैत्र नवरात्री चल रही है, आज रामनवमी भी है। ऐसे में आम्रपाली दुबे माँ दुर्गा की पूजा-आराधना करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”आज सचमें लगा था की ट्रेवलिंग के कारण पूजा छूट ही जाएगी पर कहते हैं ना “माँ सदा सहायते”

बता दें कि आम्रपाली दुबे की एक और अपकमिंग फिल्म ”स्वर्ग से प्यारा घर हमारा” का ट्रेलर भी बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंशुमान सिंह, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह, उमाकांत राय जैसे कलाकारों ने काम किया है।

फिल्म का निर्माण प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने किया है। आम्रपाली की इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडुरी ने किया है। फिल्म के इंद्रजीत एस. कुमार हैं। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। फिल्म के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *