March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आईपीएल 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, बीसीसीआई ने इस खास वजह से आयोजन न करने का लिया है फैसला

नई दिल्ली। आज यानी कि 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमों के बीच आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होना है। मगर इस बार बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराने का फैसला लिया गया है। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि क्लोजिंग सेरेमनी होने की उम्मीद है।

टीओआई की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को टाल दिया है। आपको बता दें कि पिछले साल 2025 का आईपीएल खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने जीता था। जीत के बाद जब आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंची थी वो चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून विक्ट्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ इस कदर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गई कि वहां हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसमें आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। स्टेडियम के बाहर भगदड़ की घटना के बावजूद अंदर कार्यक्रम चलता रहा इसके लिए आरबीसी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की आलोचना भी हुई थी। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई को भी निशाने पर लिया था। मृतकों के परिजनों को आरसीबी की ओर से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई थी। साथ ही घायलों की मदद के लिए आरसीबी केयर्स बनाने की भी बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *