रामायण का भव्य टीजर हुआ रिलीज, भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने इंटरनेट पर मचाया तूफान
नई दिल्ली। आज हनुमान जयंती के अवसर पर बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ”रामायण” का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। ”रामायण” के इस टीजर में पहली बार रणबीर कपूर का पूरा लुक रिवील किया गया है और ये कहीं से कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर प्रभु श्री राम के किरदार बेहद सौम्य और शांत नजर आ रहे हैं। रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से रामायण का टीजर शेयर किया है।
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ”रामायण” का टीजर आज हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है। इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है। इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं। राम के किरदार में रणबीर कपूर का शांत और सौम्य चेहरा मन मोह लेता है। बदलती परिस्थितियों के साथ रणबीर का साहसिक और आक्रामक रूप भी सीधा दिल में उतरता है।
रामायण के टीजर में भव्य राजमहल से लेकर वनवास तक प्रभु राम के जीवन के हर पहलुओं की झलकियां देखने को मिलती हैं। टीजर में रणबीर कपूर भगवान् राम के किरदार में छाए हुए हैं। फिल्म में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी हैं। जबकि लक्षमण का किरदार रवि दुबे ने निभाया है। हालांकि टीजर में माता सीता और लक्षमण के पूरे लुक को रिवील नहीं किया गया है।
रामायण के दो पार्ट हैं। रामायण का ये पहला पार्ट इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 की दीवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। लगभग 4000 करोड़ रुपए में बनी ‘रामायण’ में यश रावण के रूप में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता, सन्नी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की अहम भूमिकाओं में हैं। DNEG और इंटरनेशनल टीम के साथ मिलकर फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया गया है। म्यूजिक में Hans Zimmer और A. R. Rahman का साथ इसे और खास बनाता है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
