April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 फिल्म ने इतिहास रच दिया है। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 भारत में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। धुरंधर-2 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 18वें दिन ही 1000 करोड़ के बिजनेस का आंकड़ा पार कर लिया। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी की धुआंधार एक्टिंग वाली फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है, ये इसी से पता चलता है कि धुरंधर-2 अब भी डबल डिजिट में रोज कमाई कर रही है।

वेबसाइट सैकनिल्क ने बताया है कि धुरंधर-2 ने रविवार को 28.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले धुरंधर ने दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और पहले हफ्ते 674 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते धुरंधर-2 का भारत में ही नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ हो गया है। जबकि, ग्रॉस कलेक्शन 1213.74 करोड़ है। अब धुरंधर-2 ने बाहुबली-2 और पुष्पा-2 के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। पुष्पा-2 ने 1234.10 करोड़ और बाहुबली-2 ने 1030.42 करोड़ का बिजनेस किया था। माना जा रहा है कि अपने चौथे हफ्ते धुरंधर-2 इन दोनों ही ब्लॉक बस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ देगी। धुरंधर-2 ने पहले ही कल्कि 2898 एडी, केजीएफ-2, आरआरआर को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पटकनी दे दी है।

धुरंधर-2 की वर्ल्डवाइड कमाई भी जबरदस्त हो रही है। धुरंधर-2 ने रिलीज के पहले हफ्ते ही विदेश में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। आदित्य धर की धुरंधर फिल्म ने भी सफलता के झंडे फहराए थे। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी। धुरंधर-2 में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी और संजय दत्त की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। जबकि, पहले पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना छाए थे। चर्चा अब इसकी हो रही है कि क्या आदित्य धर धुरंधर-3 भी लाएंगे! अगर ऐसा हुआ, तो उसकी भी कमाई निश्चित तौर पर जबरदस्त रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *