”चुभ चुभ गड़े” के बाद अब ”रोटी गरम” लेकर आये खेसारी लाल यादव, नम्रता मल्ला के साथ मचाया तहलका
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और गाना रिलीज किया गया है।
”चुभ चुभ गड़े” गाने की सफलता के बाद अब खेसारी लाल यादव का एक और भोजपुरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”रोटी गरम” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स अभिषेक बाबू यादव ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की धमाकेदार जोड़ी नजर आ रही है।
बता दें अभी इससे पहले खेसारी लाल यादव का एक और गाना रिलीज किया गया था। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम ”झार ली ए राजाजी” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के वीडियो में सपना चौहान नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने ने आते ही गर्दा मचा दिया है। गाने में खेसारी और प्रियंका के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने के वीडियो को Khesari Music World के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
