मेवला भट्टी में 18 लाख की सीसी सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
नरेंद्र बंसल-
मेरठ। ग्राम पंचायत मेवला भट्टी में 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का उद्घाटन भाजपा नेता ईश्वर मावी ने गांव के बुजुर्गों से नारियल फोड़कर कराया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ईश्वर मावी ने कहा कि गांव का यह रास्ता लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे किसानों और ग्रामीणों को खेत-खलिहान तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी के संज्ञान में लाया गया था, जिस पर उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था और अब उसे पूरा कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान सुरेश बैसला ने कहा कि गांव में करीब 2000 वोट हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड में इस गांव के केवल 250 वोट आते हैं। इसके बावजूद अंशु सूरज मावी ने 18 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया, जो सराहनीय है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पवन प्रधान, अंकुर बैसला, बिज्जे कसाना, देवेंद्र साहब, दिनेश बंसल, आदेश बंसल, ओमदत्त बंसल, दीपक बंसल, अरुण कुमार और सार्थक बंसल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
