April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जिनका नहीं है नाम वो इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में SIR के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 752 मतदाता हैं जिनमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख, 9 हजार, 525 महिला तथा थर्ड जेंडर के 4 हजार 206 मतदाता शामिल हैं। इससे पहले जनवरी जो ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी उसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता थे, नोटिस जारी होने के बाद फाइनल लिस्ट में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता जोड़े गए हैं। यूपी के प्रयागराज में सर्वाधिक 3 लाख 29 हजार 421 मतदाता बढ़े हैं।

बरेली 2,57,920 मतदाताओं की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर है। गाजियाबाद 2,43,666 मतदाताओं की वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर है, और जौनपुर 2,37,590 मतदाताओं की वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर है। मतदाताओं की वृद्धि के मामले में लखनऊ दूसरे नंबर पर है जहां 2 लाख 85 हजार 961 मतदाता बढ़े हैं। इसके बाद बरेली में 2 लाख 57 हजार 921 मतदाता, गाजियाबाद में 2 लाख 43 हजार 66 मतदाता और जौनपुर में 2 लाख 37 हजार 590 मतदाता बढ़े हैं। वहीं विधानसभा वार मतदाताओं में सर्वाधिक इजाफा विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदाताओं में इजाफा 55-साहिबाबाद में हुआ है, वहां 82 हजार 989 वोटर्स बढ़े हैं। दूसरे नंबर पर जौनपुर विधानसभा में 56 हजार 118 मतदाता, तीसरे नंबर पर लखनऊ पश्चिम में 54 हजार 822 मतदाता, चौथे नंबर पर लोनी विधानसभा में 53 हजार 679 मतदाता और पांचवें नंबर पर फिरोजाबाद में 47 हजार 757 मतदाता बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया, कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले या विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची देखने के लिए http://voters.eci.gov.in पर जा सकता है और अपना नाम चेक कर सकता है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, वे फॉर्म 6 भर सकते हैं। उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *