April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, चलिए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास…

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा का ग्लैमरस लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और ब्लैक ट्रांसपेरेंट स्टॉकिंग्स में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ब्लैक बूट्स, स्मोकी आईज और हाफ कर्ल हेयर में अक्षरा सिंह कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”स्पार्किंग नाईट”

बता दें कि भोजपुरी जगत की धाकड़ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह की नई फिल्म ”अंबे है मेरी मां” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया गया था और अब इस फिल्म को हाईएस्ट GRP/TRP मिली है। इसी ख़ुशी को एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया है। अक्षरा सिंह ने इस फिल्म की कई BTS फोटोज और वीडियोज शेयर कर एक बेहद लंबा और भावुक पोस्ट लिखा है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम ‘Chumma Le La Raja Ji’ है। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ सनम जौहर नजर आ रहे हैं। इस गाने को टी-सीरीज के लेबल तले रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा और सनम की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *