April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारतीय मूल के 10 सीईओ, जो संभाल रहे हैं दुनिया की दिग्गज कंपनियों की कमान

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को बनाया गया है। दरअसल जैक डोर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद पराग अग्रवाल को Twitter के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह पराग अग्रवाल का नाम भारतीय मूल के उन नागरिकों की लिस्ट में आ गया है, जो दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ के पद पर कार्य कर रहे हैं। जिससे दुनिया में भारत का कद जोरदार तरीके से बढ़ेगा। गौरतलब है कि पराग अग्रवाल की तरह भारतीय मूल के नागरिक सुंदर पिचाई Google और Alphabet के सीईओ हैं। वैसे यह आंकड़ा यहीं नहीं खत्म हो जाता है। जानते हैं दुनिया की उस 10 दिग्गज टेक कंपनियों के बारे में जिनकी कमान भारतीय मूल के नागरिक संभाल रहे हैं।

सुंदर पिचाई

साल 2014 में सुंदर पिचाई को गूगल कंपनी का हेड बनाया गया। जिसके बाद साल 2019 में पिचाई को गूगल के साथ ही Alphabet का सीईओ पद का कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

सत्या नडेला

हैदराबाद में पैदा हुए सत्या नडेला को साल 2014 में Microsoft का सीईओ बनाया गया। उन्होंने महिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी की है।

शांतनू नारायण

हैदराबाद में जन्मे शांतनू ने साल 1998 में Adobe के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पदभार संभाला था। जिसके बाद साल 2005 में सीओओ और साल 2007 में सीईओ बनाए गए।

अरविंद कृष्णा

अरविंद कृष्णा ने साल 2020 में आईबीएम के सीईओ के तौर पर कार्यभार संभाला। इन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। इन्हें IBM में 30 साल का अनुभव है।

निकेश अरोरा

निकेश अरोरा ने पॉलो आल्टो नेटवर्क के सीईओ के तौर पर साल 2018 में ज्वाइन किया। इन्होंने बनारस हिंदू यनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर डिग्री हासिल की है।

जयश्री उल्लाल

जयश्री उल्लाल साल 2008 में कंपनी की सीईओ बनीं। इन्हीं के नेतृत्व में न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में Arista अपना IPO लेकर आया था।

अरमान भूटानी

अरमान भूटानी GoDaddy कंपनी के सीईओ हैं, उन्होंने साल 2019 में यह जिम्मेदारी संभाली। इन्होंने अपनी बैचलर की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *