April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

83 Trailer Out: रणवीर सिंह की 83 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपिल देव के लुक को किया हूबहू कॉपी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ का ट्रेलर आज आउट कर दिया गया है। इसकी जानकारी दोनों कलाकारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है। दर्शकों द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है ये ट्रेलर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग न सिर्फ ट्रेलर बल्कि रणवीर सिंह की खूब तारीफ कर रहे हैं और करें भी क्यों ना उन्होंने कपिल देव के लुक को हूबहू कॉपी किया है। जिसे देख सभी उनसे इंप्रेस है। बता दें कि रणवीर इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर देख दर्शकों को एक बार फिर ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादें ताजे हो गई हैं। बता दें कि ये फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के जीतने की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म की टीम के साथ फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत इंडियन क्रिकेट टीम के खेल से होती है। यही हमे नजर आते हैं रणवीर सिंह, कपिल देव के लुक में। इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स एक-एक करके आउट हो जाते हैं अब सभी को कपिल देव से उम्मीद होती है। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और एमी विर्क भी नजर आए। इसके साथ ही ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी नजर आईं जो फिल्म में रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। जो कपिल की पत्नी का किरदार निभा रही है।

आपको बता दें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म पहले पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। लेकिन अब ये फिल्म दिसंबर 24 2021 को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *