May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में अहम जानकारी आई सामने, झारखंड से जुड़ रहे तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही एसआईटी को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। न्यूज चैनल इंडिया टुडे ने एसआईटी सूत्रों के हवाले से बताया है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल कार के बारे में एसआईटी को नई जानकारी मिली है। चैनल के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी की हत्या में इस्तेमाल माइक्रा कार यूपी से खरीदी गई थी। चंद्रनाथ रथ की हत्या वाली रात इस कार ने पश्चिम बंगाल में दो जगह टोल भरा। ये टोल जिस फास्टैग से दिया गया, वो झारखंड के एक व्यक्ति के बैंक खाते से जुड़ा है। हालांकि, एसआईटी सूत्रों ने अभी फास्टैग वाले व्यक्ति का खुलासा नहीं किया है।

चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई की रात घर लौटते वक्त की गई थी। चंद्रनाथ रथ जब कोलकाता से लगे उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम स्थित अपने घर के पास थे, तब एक कार से उनकी गाड़ी का रास्ता रोका गया। फिर कार और बाइक सवारों ने चंद्रनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई थी। जबकि, उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ। इस घटना की जांच से पहले ही एसआईटी इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि प्रोफेशनल शूटर्स के जरिए शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कराई गई। एसआईटी को लग रहा है कि चंद्रनाथ की हत्या के लिए हमलावरों ने कई दिन रेकी भी की थी। चंद्रनाथ पहले भारतीय वायुसेना में थे। वहां से रिटायर होने के बाद वो शुभेंदु अधिकारी के पीए बने थे।

इस घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बयान देते हुए शक जताया था कि भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव उनके चुनाव जीतने की वजह से शायद चंद्रनाथ रथ की हत्या की गई। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता बहुत भड़के थे। उनको शुभेंदु अधिकारी ने शांत कराया था और कहा था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंद्रनाथ रथ की हत्या के चार दिन बीतने के बाद अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। अब झारखंड से तार जुड़ने से लग रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या करने वाले उसी राज्य के हो सकते हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल की एसआईटी की टीमें यूपी के बदायूं और संभल भी पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *