May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नंदीग्राम या भवानीपुर, कौन सी विधानसभा सीट छोड़ेंगे बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी? हो गया फाइनल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस बार भवानीपुर और नंदीग्राम दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही सीटों पर उनकी जीत हुई है। अब चूंकि नियमानुसार दो में एक सीट उनको छोड़नी पड़ेगी तो इसको लेकर काफी दिनों से चर्चा थी कि आखिर शुभेंदु कौन सी सीट छोड़ेंगे? इस चर्चा पर विराम लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि वो वह भवानीपुर विधानसभा सीट पर अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा देंगे। इससे पहले शुभेंदु ने कहा था कि वो चाहे जो भी सीट छोड़ें लेकिन दोनों क्षेत्रों के लोगों के प्रति मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। इससे पहले साल 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से इलेक्शन लड़ा था और तब वहां पर भी उनके खिलाफ बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा था। उस चुनाव में भी ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। ममता बनर्जी को उनके गढ़ में शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाकर जीत का तोहफा दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बंगाल विधानसभा पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने सदन की सीढ़ियों पर दंडवत होकर प्रणाम किया। यह विधानसभा के प्रति उनके आदर और सम्मान को दर्शाता है। यह बिलकुल वैसा ही जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में चुनाव जीतकर पहली बार संसद भवन गए थे तब उन्होंने भी संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया था। याद दिला दें कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में जब शुभेंदु नेता प्रतिपक्ष थे तब विधानसभा अध्यक्ष ने उनको बार-बार सदन से निलंबित कर अपमानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *