तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का हुआ विस्तार, टीवीके के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई जिसमें से 21 टीवीके और 2 कांग्रेस विधायकों ने शपथ ली। 59 साल बाद ऐसा हुआ है जब कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। इससे पहले विजय के साथ टीवीके के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी, इस तरह से अब टीवीके सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 32 हो गई है। 3 मंत्रियों की जगह अभी खाली है और माना जा रहा है कि आईयूएमएल और वीसीके जैसे सहयोगी दलों को भी भविष्य में मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
कांग्रेस के जिन दो विधायकों को विजय की सरकार में मंत्री बनाया गया है उनमें राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन शामिल हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इन विधायकों को मंत्री मंडल विस्तार में मिली जगह-
सी. विजयलक्ष्मी (TVK)
आरवी रंजीतकुमार (TVK)
ए. श्रीनाथ (TVK)
कमली एस. (TVK)
वी. गांधीराज (TVK)
आर. विनोद (TVK)
राजीव (TVK)
बी. राजकुमार (TVK)
मथन राजा पी. (TVK)
जगदेश्वरी के. (TVK)
एम. विजय बालाजी (TVK)
थेन्नारासु के. (TVK)
वी. संपत कुमार (TVK)
मोहम्मद फरवास जे. (TVK)
लोगेश तमिलसेल्वन डी. (TVK)
विजय तमिलन पार्थिबन ए. (TVK)
रमेश (TVK)
कुमार आर. (TVK)
डी. सरथकुमार (TVK)
एन. मैरी विल्सन (TVK)
विग्नेश के. (TVK)
राजेश कुमार एस. (कांग्रेस)
पी. विश्वनाथन (कांग्रेस)
गौरतलब है कि टीवीके ने कांग्रेस के 5, वीसीके के 2, आईयूएमएल के 2, सीपीआई के 2 और सीपीएम के 2 विधायकों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पूरा कर सरकार बनाई है। इस बार विधानसभाा चुनाव के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़े परिवर्तन दिखाई दिए हैं। दशकों बाद ऐसा हुआ है जब प्रदेश में डीएमके या एआईएडीएमके अलावा किसी अन्य पार्टी को सत्ता मिली है। साथ ही साथ कांग्रेस जैसे सहयोगी दल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
