May 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हॉटस्टार पर आ रही हैं आम्रपाली दुबे , जुबली स्टार निरहुआ संग इस शो में आएंगी नजर

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी न्यूज़ शेयर की है जिसे सुनकर आपभी ख़ुशी से गदगद हो जाएँगे…

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी जल्द ही हॉटस्टार पर नजर आएगी। आम्रपाली दुबे ने ख़ुद फैंस को इसकी जानकारी दी है। निरहुआ और आम्रपाली के इस नए शो नाम भोजपुरी बवाल है जो जल्द ही कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। हालांकि ये शो कब से ऑन एयर होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे की फ़िल्म को कांस फ़िल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ”बीवी हो तो ऐसी” का फर्स्ट लुक प्रेस्टीजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉन्च किया गया। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को कान्स फिल्म फेस्टिवल के Bharat Pavilion में लॉन्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *