गर्दा मचा रहा खेसारी लाल यादव का ये नया धमाकेदार गाना, पारुल संग जोरदार है खेसारी की केमिस्ट्री
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास:
भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इन दिनों बैक टू बैक फ़िल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और गाना ”6 गोली मारब नथुनिया पर” रिलीज कर दिया गया है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर फिलहाल खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने में खेसारी के साथ पारुल यादव नजर आ रही हैं। खेसारी और पारुल की इस गाने में केमिस्ट्री गर्दा मचा रही है।
बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग फिल्म ”मेहरबान” का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में खेसारी लाल रंग की धोती पहने शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में खेसारी के पीछे मां काली की विशालकाय प्रतिमा भी नजर आ रही है।
बता दें कि खेसारी लाल यादव की इस अपकमिंग फिल्म ”मेहरबान” के निर्माता संजय शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील कुमार उपाध्याय ने किया है। फिल्म का लेखन मनोज कुशवाहा ने किया है। फिल्म के गीत कृष्ण बेदर्दी ने और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्म का म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के आउट होने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनकी इस अपकमिंग पिक्चर को लेकर खासे एक्साइटेड हो गए हैं।
