June 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महीनों बाद ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी पर लगाई मुहर, शेयर की रोमांटिक फोटो

नई दिल्ली। फेमस रैपर और सिंगर बादशाह ने इसी साल मार्च के महीने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई थीं लेकिन दोनों में से भी किसी ने इसे कंफर्म नहीं किया था। फाइनली बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए सिंगर के साथ अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है और यह भी बताया है कि वे दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो क्यों नहीं करते हैं।

इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान, ईशा रिखी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने पति देव बादशाह संग एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की। बता दें कि एक फैन ने ईशा से पूछा था, “मैडम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, तो आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?” ईशा रिखी ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि ऐसे सवालों की बाढ़ आ गई है। ‘क्या आपकी शादी हो गई है?’ ‘क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?’ ‘आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?’ ‘आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?” उन्होंने आगे कहा, “हां, मेरी शादी हो गई है। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं, ‘आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?” सच कहूँ तो, मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को क्लियरिफिकेशन देना चाहिए। पति देव बादशाह दर्शकों के कुछ सवाल हैं प्लीज जल्दी आंसर दें।”

एक और फैन ने ईशा से सवाल किया था कि वे बादशाह संग तस्वीर क्यों नहीं पोस्ट करती हैं। फैन ने पूछा था, “आपने अपने पति बादशाह के साथ कोई तस्वीर क्यों पोस्ट नहीं की? आप उनकी पत्नी हैं, फिर भी एक भी तस्वीर नहीं है।” इसके बाद ईशा रिखी ने बादशाह की गोद में बैठे हुए अपने पति संग अपनी पहली तस्वीर शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *