March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना के कहर के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, दिए ये सुझाव

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस  का कहर जारी है। हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ नए मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोविड के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,14,188 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 3,915 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को कोरोना महामारी से बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशंका जताई है कि देश में कोरोनावायरस का डबल और ट्रिपल म्यूटेंट अभी सिर्फ शुरुआत भर है। राहुल ने कहा है कि भारत की परिस्थितियों की वजह से वायरस ने खुद को ज्यादा खतरनाक बना लिया है। चिट्ठी में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से देश में सभी को तेजी से वैक्सीन देने का भी सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *