April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्रमिकों के पलायन पर मायावती ने केजरीवाल की लगाई क्लास, कहा- पहले भी हाथ जोड़कर…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती  ने श्रमिकों के पलायन का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया है। बसपा अध्यक्ष ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की तरह दिल्ली के सीएम फिर से नाटक कर रहे हैं। यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब मायावती ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वह लगातार दिल्ली की केजरीवाल सरकार को जमकर खरी खोटी सुना चुकी है।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। अब पंजाब में लुधियाना से भी लोग काफी पलायन कर रहे हैं, यह अति-दुःखद।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, यदि यहां कि राज्य सरकारें इनमें विश्वास पैदा करके इनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो फिर ये लोग पलायन नहीं करते और अब यहाँ कि राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने हेतु किस्म-किस्म की नाटकबाजी कर रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि, साथ ही, पूरे देश में सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, दलितों व आदिवासी समाज के लोगों को ”फ्री” में वैक्सीन दी जानी चाहिये। इसके साथ-साथ, ऐसे समय में इनकी आर्थिक मदद भी जरूर की जानी चाहिये। बीएसपी की केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से भी पुनः यह मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *