June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाला बदलने की तैयारी में हैं सपा के 25-26 सांसद, ओपी राजभर के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य के बयान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

नई दिल्ली। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25 से 26 सांसद पाला बदलने के मूड में हैं। मौर्य ने कहा कि हम सपा सांसदों को नहीं तोड़ रहे वो खुद ही अलग होना चाहते हैं और वो अपने आप ही टूट कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की साइकिल सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता के गलियारे में नहीं चल सकती। मौर्य के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इससे पहले योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा में टूट का दावा किया था।

कानपुर में मीडिया संवाद के दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि बल्कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव तक समाजवादी पार्टी के ये नेता अपने आप ही टूटकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संचालन अखिलेश यादव की साइकिल नहीं कर सकती। बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बाद अब सपा में दो फाड़ होने की अटकलों से सियासी पारा गर्म हो गया है।

इससे पहले ओपी राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, बीजेपी में शामिल होने को तैयार बैठी है। हालांकि ओमप्रकाश राजभर के इस दावे को लेकर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि दाना और गाना कब तक चलेगा यह अफसाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *