June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूक्रेन ने मॉस्को में ऑयल रिफाइनरी पर किया अटैक, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का रूस को मैसेज

नई दिल्ली। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर जोरदार हमला करते हुए वहां ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर यूक्रेन के द्वारा अटैक किया गया है। इसके अलावा रोस्तोव इलाके और यूक्रेन के अस्थायी रूप से कब्जे वाले इलाकों में भी हमले किए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इन हमलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रूस की युद्ध मशीनरी को चलाने वाली सुविधाएं अब यूक्रेन की पहुंच से बाहर नहीं हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी के हमले सटीक और असरदार साबित हो रहे हैं।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कल रात, इस हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर हमने लंबी दूरी की मिसाइल और ड्रोन हमला किया। यह हमारे शहरों और समुदायों पर रूस के हमलों का पूरी तरह से जायज जवाब है। रूस की युद्ध मशीन को चलाने वाले ठिकानों के खिलाफ हमारे सैनिकों की कार्रवाई का एक और अहम नतीजा है। मैं यूक्रेन की सेना और सुरक्षा बलों, रक्षा सेवा, अनमैन्ड सिस्टम फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन फोर्स, डिफेंस इंटेलिजेंस और हमारी मिसाइल ब्रिगेड का उनके सटीक हमलों और तालमेल के साथ किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं।

जेलेंस्की ने आगे कहा कि हाल के दिनों में, हमारे सभी सहयोगियों ने हमारे मध्यम दूरी के हमलों और लंबी दूरी की कार्रवाई की सटीकता और असर को देखा है। अब युद्ध खत्म होने का समय आ गया है और रूस को कूटनीति के जरिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 2002 से युद्ध छिड़ा हुआ है। इसमें दोनों ही पक्षों को अब तक भारी नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। हालांकि ट्रंप ने इस युद्ध को खत्म कराने का प्रयास किया मगर उनकी शर्तें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पसंद नहीं आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *