August 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सहवाग और द्रविड़ के बेटों को अंडर-19 वन डे टीम स्क्वॉड में मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनी है सीरीज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच सितंबर में तीन वन डे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अंडर-19 टीम स्क्वॉड में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है। वन डे के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमें दो मल्डी डे मैचों में भिड़ेंगी जो सितंबर और अक्टूबर में होंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने वन डे से अलग टीम स्क्वॉड घोषित किया है।

अन्वय द्रविड़ पहले भी भारत की अंडर-19 टीम में खेल चुके हैं। इसी साल जुलाई में अन्वय ने श्रीलंका दौरे पर 87 रनों की शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारत अंडर-19 टीम में चुना गया है। आर्यवीर भी अपने पिता की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। साल 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ आर्यवीर ने 297 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और चर्चा में आ गए थे। बीसीसीआई ने वन डे टीम का कप्तान लक्ष्‍य रायचंदानी को जबकि यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया है। वहीं मल्डी डे फिक्स्चर मैचों में यशबर्धन चौहान कप्तान करते नजर आएंगे और लक्ष्‍य रायचंदानी उपकप्तानी संभालेंगे।

टीम इंडिया अंडर-19 वन डे स्क्वॉड-

लक्ष्‍य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेट कीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्या पटेल।

टीम इंडिया अंडर-19 मल्डीडे स्क्वॉड-

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्‍य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेट कीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेट कीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

वन डे सीरीज शेड्यूल-

18 सितंबर 2026, शुक्रवार को पहला वन डे, राजकोट में सुबह 9 बजे से

21 सितंबर 2026, सोमवार को दूसरा वन डे, राजकोट में सुबह 9 बजे से

23 सितंबर 2026, बुधवार, तीसरा वन डे, राजकोट में सुबह 9 बजे से

मल्डी डे सीरीज शेड्यूल-

पहला मल्टी डे, 27 से 30 सितंबर 2026, राजकोट, मैच की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से

दूसरा मल्टी-डे, 5 से 8 अक्टूबर 2026, अहमदाबाद बी ग्राउंड, टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *