March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, राजधानी में सामने 10 नए केस आए, संक्रमितों की संख्या हुई 97

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट  का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राजधानी में ओमिक्रॉन केस की संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है। इसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन  ने दी है।

बता दें कि देश के 11 राज्यों में यह संक्रमण फैल चुका है और अब कुल संक्रमितों की संख्या 95 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में लगातार कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद देश के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *