March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जनवरी 2022 में 14 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, इनमें 6 दिन शनिवार और रविवार

नई दिल्ली। चार दिन के बाद नया साल यानी 2022 शुरू होने जा रहा है। नए साल के पहले दिन लोग छुट्टियों का आनंद उठाते हैं और उसके अगले दिन से कामकाज की शुरुआत होती है। तो चलिए, आपको हम बताते हैं कि अगले साल के पहले महीने यानी जनवरी में कामकाज की शुरुआत के साथ आपको कितने दिन बैंक की छुट्टियों की वजह से दिक्कत भी हो सकती है। जनवरी 2022 में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इनमें से कई छुट्टियां स्थानीय स्तर पर होंगी। रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टियों की घोषित किए गए लिस्ट के मुताबिक 6 दिन शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। जबकि, 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।

नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी शनिवार को होगी। इस दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 2 जनवरी को रविवार के मौके पर छुट्टी होगी। 3 जनवरी को सिक्किम में नया साल और लासूंग का पर्व रहेगा। उस दिन वहां बैंक बंद रहेंगे। 4 जनवरी को भी यहां छुट्टी रहेगी। 9 जनवरी को रविवार के दिन गुरु गोविंद सिंह जयंती भी है। इस दिन साप्ताहिक अवकाश होगा। 11 जनवरी को मिजोरम में मिशनरी दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 12 जनवरी को बुधवार के दिन स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 14 जनवरी को शुक्रवार के दिन मकर संक्रांति के अवसर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 15 जनवरी को शनिवार के दिन आंध्र तमिलनाडु और पुदुचेरी में पोंगल के पर्व पर बैंक बंद रहेंगे। 16 जनवरी को रविवार होगा। उस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को रविवार है और उस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी को मंगलवार के दिन हिमाचल प्रदेश की राज्य स्थापना दिवस पर बैंक बंद होंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होगा और बैंकों में इस दिन कोई कामकाज नहीं होगा। जनवरी की आखिरी तारीख 31 को सोमवार रहेगा। इस दिन असम में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *