March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मशहूर सिंगर सोनू निगम हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और बेटा भी संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। हर रोज के साथ हजारों की संख्या में वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। लगातार एक के बाद एक सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब इस कड़ी में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी शामिल हो गए हैं। सोनू निगम कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ ही बेटा नीवान और पत्नी मधुरिमा निगम  भी वायरस से संक्रमित हैं। इस वक्त सिंगर सोनू निगम दुबई में हैं और वहीं पर क्वारंटीन में हैं।

कोरोना से पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी है। सोनू निगम (Sonu Nigam Corona Positive)ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कोरोना से संक्रिमत पाए गए हैं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं, “आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। काफी लोगों को ये बात पता है और काफी लोगों को नहीं पता। लेकिन ये भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं दुबई में हूं। मुझे इंडिया आना था क्योंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था।”

इसके आगे सोनू निगम ने कहा, “लेकिन जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, तो मैं पॉजिटिव पाया गया। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा। मैंने कितनी बार वायरल और गले खराब में कॉन्सर्ट किए हैं और उससे तो ये काफी बेहतर है। कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला भी चल रहा है यानी मैं ठीक हूं। लेकिन मुझे बुरा लग रहा है कि बहुत नुकसान हुआ है। मेरी जगह बाकी सिंगर पहुंचे हैं।”

सोनू निगम ने आगे वीडियो में बताया कि हमारे आस-पास भी कई लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना एक बार फिर से तेजी से फैलने लगा है। सिंगर ने दुख जताते हुए कहा, “मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है क्योंकि काम अभी अभी शुरू हुआ है। मुझे थिएटर्स से जुड़े लोग और फिल्ममेकर्स के लिए भी भुरा लग रहा है। क्योंकि काम पिछले दो साल से प्रभावित हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *