March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अपनी संपत्ति का बंटवारा करेंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, जानिए किस बच्चे को मिलेगा क्या

मुंबई। एशिया के सबसे धनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज  के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बीते दिनों संकेत दिए थे कि वे अब बच्चों में अपने कारोबारी साम्राज्य का बंटवारा कर बाकी जिंदगी आराम से गुजारना चाहते हैं। अब खबर आई है कि बंटवारे का प्लान मुकेश अंबानी ने बना लिया है। वो हर पहलू का बारीक अध्ययन कर रहे हैं, ताकि कोई विवाद न हो। दरअसल, रिलायंस के मालिक धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश और उनके भाई अनिल के बीच संपत्ति के बंटवारे पर विवाद हो गया था और दोनों भाइयों ने अलग-अलग राह पकड़ ली थी। बहरहाल, मुकेश अंबानी का साम्राज्य करीब 217 अरब डॉलर का है। उनकी कई कंपनियां हैं। इनमें पेट्रोलियम से लेकर मोबाइल सेवा देने वाली JIO भी है।

खबर ये है कि बिजनेस को बांटने के लिए मुकेश अंबानी तीन बड़े बिजनेस बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये मोबाइल इंटरनेट, रिटेल और ग्रीन एनर्जी के हो सकते हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ट्रस्ट में भी बदलाव किया जा सकता है। कंपनी के बोर्ड में मुकेश के अलावा उनकी पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत के अलावा बेटी ईशा को शामिल किया जाएगा। रिलायंस फिलहाल मोबाइल सेवा दे रही है। इसके अलावा मुकेश की नजर में रिटेल बिजनेस और क्लीन एनर्जी भी चढ़ी हुई है। रिलायंस ने रिफाइनिंग से मिली नकदी से मोबाइल बिजनेस में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उसी तरह डिजिटल और रिटेल के जरिए मुकेश अब बच्चों के लिए ग्रीन एनर्जी का काम शुरू करना चाह रहे हैं।

मुकेश अंबानी करीब 2 साल पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का सारा कर्ज उतार चुके हैं। न्यू एनर्जी के क्षेत्र में कदम वो रखने जा रहे हैं। रिलायंस जियो आज देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा देने वाली कंपनी बन चुकी है। गूगल के साथ मिलकर सस्ता स्मार्टफोन भी कंपनी लाई है। यानी कुल मिलाकर बच्चों के लिए मुकेश अंबानी ने बिजनेस का आसान रास्ता अभी से तैयार कर दिया है। अभी रिटेल के लिए अंबानी ने वाट्सएप से हाथ मिलाया। हालांकि, फ्यूचर ग्रुप को खरीदने की राह में अमेजन ने रोड़ा अटका रखा है। वहीं, न्यू एनर्जी में गुजरात के ही गौतम अडाणी आगे बढ़ते जा रहे हैं। अडाणी का इरादा 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी बनाने की है। जबकि, मुकेश अंबानी ने इस क्षेत्र में 10 अरब डॉलर निवेश की योजना तैयार की है। इस क्षेत्र में उनकी कंपनी ने 6 डील भी किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *