March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP Election 2022: यूपी में आज थमेगा पांचवे चरण का प्रचार अभियान

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पांचवे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण के तहत प्रदेश में 27 फरवरी को मतदान होना है। पांचवे चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराईच समेत कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। पांचवे चरण से पहले नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां भी जारी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यूपी के रण में आज कई महारथी धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। बीजेपी की ओर से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात हुंकार भरेंगे। वहीं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के पुराने गढ़ अमेठी में एक साथ रैली करेंगे। राहुल गांधी आज अमेठी और प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी और प्रतापगढ़ के चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी।

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी में धुंआधार प्रचार करेंगे। शाह अम्बेडकर नगर, प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बहराइच और अयोध्या दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही अयोध्या में विजय रथ यात्रा भी निकालेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *