April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

India-US: PM मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाने वालों को करारा जबाव, रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका बोला…

वॉशिंगटन। यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों ने तमाम प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें रूस से कच्चा तेल खरीदना भी रखा गया है। भारत ने रूस से हाल के दिनों में कम दर पर काफी कच्चा तेल खरीदा है। इसे लेकर आशंका जताई जा रही थी कि अमेरिका अब भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वतंत्र विदेश नीति की जो कूटनीति और विदेश नीति जारी रखी, उसकी जीत हुई है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा है। बता दें कि देश में राहुल गांधी समेत तमाम नेता मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हैं, लेकिन अमेरिका का ताजा बयान इन सभी को करारे जवाब जैसा है।

यह बात अमेरिका ने अपने राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई वर्चुअल बातचीत के बाद कही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस से कोई देश अगर ऊर्जा पदार्थ का आयात करता है, तो इस पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत किसी भी तरह अमेरिका के लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा। साकी ने कहा कि बाइडेन और मोदी के बीच बातचीत काफी रचनात्मक रही। इस सवाल पर कि क्या बाइडेन ने मोदी पर रूस के कच्चे तेल के बारे में कोई दबाव डाला ? जेन साकी ने कहा कि मैं इसे प्रतिकूल नहीं देखती हूं। अमेरिका मानता है कि भारत के साथ रिश्ते महत्वपूर्ण हैं।

जेन साकी ने ये भी कहा कि भारत तो हमारे देश से भी काफी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। एक अन्य सवाल के जबाव में साकी ने कहा कि भारत ने रूस से भले ही एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदी है, लेकिन फिलहाल भारत के खिलाफ ‘काटसा’ कानून के तहत किसी तरह के प्रतिबंध का फैसला अरिका ने नहीं लिया है। बता दें कि अमेरिका ने यही मिसाइल प्रणाली खरीदने पर अपने साथी तुर्की पर प्रतिबंध लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *