April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मनी लांड्रिंग मामले में बढ़ी पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें!, ED ने जारी किया समन

नई दिल्ली। पंजाब में मुख्यमंत्री पद गवाने वाले कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने लगी है। दरअसल, मनी लांड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ईडी ने फिर समन जारी किया है। सूत्रों की मानें तो अनुसार, अगली तारीख पर चरणजीत सिंह चन्नी को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। बता दें, चन्नी के खिलाफ ईडी ने सेंड माइनिंग और ट्रांसफर पोस्टिंग मनी लांड्रिंग के मामले में समन भेजा है। चन्नी से पहले भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी पर भी ईडी पहले कड़ी कार्यवाही कर चुकी है।

बता दें, अवैध रेत खनन (Illegal Sand Mining) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और अन्य के ठिकानों पर पहले भी छापेमारी कर चुकी है। ध्यान हो कि अवैध रेत खनन का मुद्दा पंजाब के चुनावी अभियान में सबसे चर्चित मामलों में से एक था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से कांग्रेस पर अवैध बालू खनन के कारोबार से जुड़ा होने का आरोप भी लगाया था। अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस के विधायक गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल हैं।

आपको बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजेऔर उसके सहयोगी कुद्रतदीप सिंह के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 की धारा 3 (धन शोधन का अपराध), 4 (धन शोधन के लिए सजा), 44 (विशेष अदालतों द्वारा विचारणीय अपराध) और 45 (संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध) का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *