April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सामने आया राखी सावंत का ऐसा लुक की यूजर्स हो गए परेशान, कहा-सारा मूड खराब…

नई दिल्ली। राखी सावंत बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाती हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा करती हैं कि सुर्खियों में आ ही जाती हैं। राखी के बयान से लेकर उनका ड्रेसिंग सेंस तक सुर्खियों में बना रहता है। अब एक बार फिर ड्रामा क्वीन अपने अनोखे या यूं कहे अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। हालांकि फैंस को राखी का लुक कतई पसंद नहीं आया। हर कोई राखी के लुक की बुराई कर रहा है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिरी राखी ने ऐसा अनोखा क्या पहन लिया है।

यूजर्स ने लगा दी क्लास

दरअसल राखी की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो ट्राइबल लुक में दिख रही हैं। राखी वीडियो में कहती हैं कि हे गाइस..ये जो आप पूरा लुक देख रहे हैं..पूरा ट्रायबल लुक..जिसे आदिवासी लुक कहते हैं। इसके बाद राखी वीडियो में बूम-बूम करती हैं। वीडियो सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हर कोई राखी की ड्रेस की बुराई कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिख- तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुझे लगा आलिया रणबीर की शादी में जा रही है।

राखी ने मिली न्यू कार

बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने एक ब्रांड न्यू कार ली है। हालांकि BMW X1 को राखी ने खुद खरीदा नहीं है बल्कि ये गाड़ी उनको गिफ्ट की गई है। एक्ट्रेस ने कार की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- थैंक्यू सो मच..मेरी स्वीट हार्ट और राज भईया इस बेहतरीन गिफ्ट के लिए। हमेशा मेरे दिल में आपके लिए प्यार और इज्जत बनी रहेगी। सोशल मीडिया पर कार की फोटो सामने आने के बाद सभी यूजर्स राखी को बधाई देने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *