April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने वाली पंजाब पुलिस पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नई दिल्ली। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, भाजपा नेता को पंजाब पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं तेजिंदर सिंह की गिरफ्तार को लेकर सियासी पारा भी तेज हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की मान सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर हमला बोला है।

इसी बीच तेजिंदर बग्गा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, भाजपा प्रवक्ता बग्गा को राजधानी दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही है, मगर खबर है कि पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। खबर ये भी है कि पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।

आपको बता दें, पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर शिकायत की गई थी।

ध्यान हो कि बग्गा ने फिल्म कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के बयान को लेकर उनपर जमकर निशाना साधा था।

इससे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, “तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदर सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता, एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *