June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रेग्नेंट नहीं होने पर छलका एक्ट्रेस संभावना का दर्द

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भले ही टीवी इंडस्ट्री से काफी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वो फैंस के साथ हमेशा अपने पैट्स की वीडियो और वेकेशन की मस्ती भरी वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। ऊपर से हंसमुख दिखने वाली संभावना सेठ ने बहुत बुरा वक्त देखा है। भले ही वो पर्दे पर आपको हंसाती दिखे लेकिन उनके दिल में गहरा दर्द छिपा है जिसे उन्होंने पहली बार सबके सामने रखा है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंट होने के लिए उन्होंने तमाम तरह के इंजेक्शन का दर्द झेला है।

4 साल से लगातार कोशिश कर रही एक्ट्रेस

दरअसल एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ते हुए देखा गया हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। उन्होंने फैंस के साथ पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की हैं। उन्होंने बताया कि शादी के एक साल बाद से ही उन्होंने बच्चे की प्लानिंग शुरू कर दी थी। हम लगातार कोशिश कर रहे थे लेकिन पॉजिटिव रिजल्ट्स नहीं आ पा रहे थे। इसलिए हमने IVF का सहारा लेना सही समझा।एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे मां बनने में कई परेशानियां आ रही थीं। हमने 4 बार कोशिश की लेकिन  मैं मां नहीं बन पा रही थी। मेरी हिम्मत ने जवाब दे दिया था लेकिन फिर भी वो 5वीं बार आईवीएफ के जरिये मां बनने की कोशिश कर रही हैं।

लोग करते हैं भद्दे-भद्दे कमेंट्स

बता दें कि 2016 में संभावना ने अविनाश द्विवेदी संग शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की थी। साल 2017 से ही दोनों बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सारी कोशिशें बेकार रही हैं। संभावना ने बताया कि प्रेग्नेंट नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सारे ताने सुनने को मिलते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि लोग ताना मारते हैं कि कब तक कुत्तों को पालोगी..एक बच्चा कर लो। लोगों को ये नहीं पता कि आईवीएफ के लिए कितना दर्द झेलना पड़ता है और कितने इंजेक्शन लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *