February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान आया जेल से बाहर, हीरो की तरह हुआ स्वागत

नई दिल्ली। साल 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए दंगों ने पुरे देश को दहला दिया था। उस वक्त दिल्ली के चारों तरफ डर का महौल पैदा हो गया था। उस वक्त सोशल मीडिया में एक के बाद एक भड़काने वाले वीडियोज वायरल हो रहे थे और इससे राजधानी का मौहोल बिगड़ने में इजाफा हो रहा था। उस वक्त जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था दिल्ली का नॉर्थ ईस्ट इलाका। साल 2022 में दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाका भंयकर दगें की चपेट में आ गया था। इस दौरान शाहरुख पठान नाम के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शाहरुख पठान पुलिस वालों पर गोली चलाता हुआ नजर आया था। उस वक्त दिल्ली के मौजपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अब एक बार फिर से शाहरुख पठान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ है और यहां पर अपने समर्थकों के लिए अपने हाथ हिलाते हुए नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान पेरोल पर आया था और इसी दौरान वहां पर उसके समर्थकों की भीड़ जुटी थी। अब इसी से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख पठान 23 मई 2022 सोमवार के दिन पुलिसकर्मयों के साथ कहीं जा रहा था। शाहरुख पठान के आसपास बहुत बड़ी सख्यां में भीड़ मौजूद है और इस दौरान उसका स्वागत ऐसे हो रहा है जैसे उसने कोई बहुत बड़ा सम्मानजनक कार्य को अंजान दिया हो। शाहरुख पठान बीते 23 मई को 4 घंटे के लिए पेरोल पर आया था क्योंकि उसके पिता की तबियत खराब हुई थी। अपने पिता से मिलने के बाद अब शाहरुख खान को दोबारा जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *