February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मध्यप्रदेश में धरा गया काली कमाई का एक और कुबेर, जबलपुर में RTO के पास मिली अकूत संपत्ति

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आए दिन काली कमाई के धनकुबेर मिलते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और काली कमाई करने वाले अफसर का खुलासा हुआ है। इस अफसर का नाम संतोष पाल है। वो जबलपुर में आरटीओ है। संतोष के घर पर मध्यप्रदेश पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग EOW ने छापा मारकर आय से अधिक अकूत संपत्ति का पता लगाया है। ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक संतोष पाल के यहां छापे में करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। आरटीओ के घर पर ईओडब्ल्यू ने बुधवार देर रात छापा मारा। इससे उसके घर में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक यहां छापेमारी जारी है।

ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक आरटीओ संतोष पाल के घर छापे में उसकी वैध आय की तुलना में 650 गुना ज्यादा संपत्ति पाई गई है। जबलपुर में उसके 6 मकान मिले हैं। संतोष पाल जबलपुर के पॉश इलाके एमआर-4 रोड पर रहता है। यहां उसका आलीशान बंगला है। छापे में चरगंवा के दिखाखेड़ा गांव में संतोष का डेढ़ एकड़ का फार्म हाउस होने का भी पता चला है। उसके परिजनों की संपत्ति की छानबीन भी ईओडब्ल्यू के अफसर कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसकी संभावना भी है कि संतोष ने काफी बेनामी संपत्ति भी अर्जित की है।

आरटीओ के यहां छापेमारी कब तक चलेगी, इस बारे में सूत्रों ने कहा कि अभी बरामद की गई संपत्ति के बारे में कागजात देखे जा रहे हैं। साथ ही पूछताछ कर और अवैध संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके अलावा संतोष के परिजनों से भी पूछताछ जारी है। संतोष से ये जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने कितने साल में किस तरह भ्रष्टाचार कर इस संपत्ति को इकट्ठा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed