February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हेमंत सोरेन की CM पद से हो सकती है छुट्टी…!, BJP ने बताया कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। कल रात को ही टीवी पर ब्रेकिंग प्लैश की गई थी कि झारखंड की राजनीति में कुछ ठीक नहीं है। हालातों की संजीदगी का अंदाजा महज इसी से लगाया जा सकता है कि सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी और तो और कांग्रेस विधायकों के राज्य से रूखसत होने पर भी मनाही लगा दी गई थी। जिसके बाद इस बात के कयास तेज हो गए थे कि क्या अब झारखंड का हाल भी महाराष्ट्र की तरह होने जा रहा है? क्या हेमंत सोरेन का हश्र भी उद्धव ठाकरे की तरह होगा? क्या उन्हें भी उद्धव की तरह ही सीएम की कुर्सी गंवानी होगी? वैसे भी पिछले कुछ दिनों सूबे में बीजेपी नेताओं की आमद में रफ्तार देखने को मिल रही है। कई मर्तबा अमित शाह भी राज्य के दौरे पर जा चुके हैं। जिसके बाद इस तरह के कयास प्रासंगिक माने जा रहे हैं, लेकिन सूबे की मौजूदा सियासी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अंतिम टिप्पणी कर पाना मुश्किल है, लेकिन अब इस बीच झारखंड के सीएम पद को लेकर एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है।

बताया जा रहा है कि राज्य के सीएम पद से हेमंत सोरेन की छुट्टी हो सकती है। सधे शब्दों में कहें तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है। यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने किया है। ध्यान रहे दुबे बिहार के साथ-साथ झारखंड की राजनीति पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। ऐसे में उनके दावे को हल्के में लेना हिमाकत हो सकती है।

ऐसे में अब सवाल यह है कि अगर हेमंत सोरेन की सीएम पद से छुट्टी होती है, तो फिर राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। दरअसल, इस संदर्भ में अभी तक पुष्ट जानकारी प्रकाश में नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर राज्य में कुछ भी सियासी उथल-पुथल होती है, तो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सूबे को राज्य की बागडोर सौंपी जा सकती है।

मतलब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।  यह दावा भी किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने ही किया है। उन्होंने ही कहा है कि राज्य की अगली सीएम कल्पना दुबे हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस संदर्भ में कल्पना की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी गलियारों में लोगों को कल्पना की प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।

आपको बता दें कि निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि, ‘झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी, परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्खा गरीब के लिए।’ इससे पहले बीजेपी सांसद ने बरहेट और दुमका विधानसभा में उपचुनाव होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा औरो कांग्रेस दिल्ली- रांची क्यों दौड़ रहा है रे भाई। हम बोले बरहेट, दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा तो हमको कांके भेज रहे थे? अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए? इस्तीफे विकल्प है, दीजिए।’ इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सारे विधायक उनके खेमे में है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि निलंबित विधायक भी हमारे ही खेमे में हैं।  बता दें कि विगत दिनों खबर प्रकाश में आई थी कि कांग्रेस विधायक बीजेपी से खफा चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष का  उपरोक्त बयान भी अहम हो जाता है।

जानें पूरा माजरा

हालांकि, झारखंड में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के पीछे विभिन्न प्रकार के कारण हैं। लेकिन अभी प्रमुखता से एक कारण की काफी चर्चा हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि खनन लील आवंटन मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला कभी-भी आ सकता है। अगर फैसला सीएम हेमंत सोरेन के प्रतिकूल आता है, तो संभवत: उन्हें मुख्यमंत्री पद की कुर्सी गंवानी पड़ सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *