June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में शुरू हो गई महाभारत, अब भूपेंद्र हुड्डा ने गांधी परिवार को दे दी नसीहत

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस खराब दौर से गुजर रही है। एक तरफ जहां पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को झटके पे झटके दे रहे है। बीते कुछ दिनों में कांग्रेस को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तगड़ा झटका दिया है। घाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश से पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई हैं।

हाल ही आनंद शर्मा  ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया था। उन्होंने इस्तीफा ऐसे वक्त में दिया। जब इसी साल के हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर प्रचार समिति का अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने घाटी में प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा सौंफ दिया था। वहीं दोनों दिग्गजों का इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर महाभारत शुरू हो गई है।

इसी बीच कांग्रेस पार्टी की दुर्गाति को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हु़ड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा के कांग्रेस की चुनाव समितियों से इस्तीफा देने पर गांधी परिवार को नसीहत भी दे डाली है।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पार्टी हाईकमान को नसीहत देते हुए है कि वह नेताओं की चिंताओं पर गौर करें और उनकी बात भी सुने। उन्होंने आलाकमान को हिदायत देते हुए ये भी कहा है कि नेताओं को उनके कद के अनुरूप काम दिया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि फिलहाल इस समय जब पार्टी को एकजुट और मजबूत बनाने की खास जरूरत है। बता दें कि उन्होंने ये बयान एक अंग्रेजी चैनल से बात करते हुए कही है।बता दें कि हुड्डा उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी में सुधार के लिए कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *