June 5, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Mrs. World 2022: कौन हैं 21 साल बाद भारत को मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीताने वाली सरगम कौशल, जानिए

नई दिल्ली। भारत का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा हो गया है। जम्मू कश्मीर की निवासी सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब अपने नाम कर भारत का 21 साल का लंबा इंतजार खत्म करवा दिया है। 21 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर भारत के पास ये खिताब आ गया है। अमेरिका में आयोजित इस इवेंट में 63 देशों के कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ सरगम कौशल ने इसे अपने नाम किया है।

अवार्ड जीतने के बाद स्टेज पर इमोशनल हुई सरगम

जैसे ही सरगम कौशल का नाम विजेता के रूप में घोषित किया गया वो इमोशनल हो गई। इस दौरान के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। एक वीडियो में ताज पहनाए जाने के दौरान सरगम (Sargam Koushal Mrs. World 2022) की आंखों में खुशी के आंसू भी दिखाई देते हैं। भारत की सरगम कौशल को अवार्ड मिलने के बाद से ही उन्हें बधाईयां मिलने लगी है। सोशल मीडिया पर आम से खास सभी उन्हें इस जीत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

21 साल बाद भारत के पास वापस आया है मौका

मिसेज वर्ल्ड मैरिड औरतों के लिए कॉन्टेस्ट है जिसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पिछले कुछ सालों में इस कार्यक्रम का आयोजन 80 से अधिक देशों में किया जा चुका है। अब तक जीती विजेताओं में सबसे अधिक अमेरिकी हैं लेकिन अब एक बार फिर ये अवार्ड भारत के पास वापस आ गया है। 21 साल पहले साल 2001 में ये मिसेज वर्ल्ड का खिताब एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने जीता था।

कौन हैं मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल

21 सालों बाद भारत को मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीताने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी हैं। मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। 2018 में शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट बनने की इच्छा रखने वाली सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के बाद उन्होंने मिसेज इंडिया में हिस्सा लिया। वहीं, अब वो मिसेज वर्ल्ड 2022 का अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *